जामताड़ा: सरकारी निरीक्षण के दौरान भारी हंगामा, सीओ के साथ हाथापाई

जामताड़ा: जिले के कर्माटांड़ प्रखंड में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सरकारी योजना की जांच करने पहुंचे अंचल...

जामताड़ा: जिले के कर्माटांड़ प्रखंड में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सरकारी योजना की जांच करने पहुंचे अंचल अधिकारी (सीओ) के साथ बदसलूकी और हाथापाई की गई. आरोप है कि आंगनबाड़ी सेविका के पति ने न केवल सरकारी काम में बाधा डाली, बल्कि अधिकारी के साथ उग्र व्यवहार भी किया.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, कर्माटांड़ के अंचल अधिकारी चुनाराम हेंब्रम और कनीय अभियंता जमील अंसारी सीताकाटा पंचायत के सीताकाटा गांव में 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित जल-नल योजना का भौतिक निरीक्षण करने पहुंचे थे.टीम योजना की प्रगति और गुणवत्ता की जांच कर रही थी. निरीक्षण के दौरान, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका भरती देवी के पति वासुदेव मंडल वहां पहुंचे और कथित तौर पर अधिकारियों के काम पर आपत्ति जताने लगे. बहस इतनी बढ़ गई कि वासुदेव मंडल और सीओ के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपी ने सीओ के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई भी की.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे वहां मौजूद किसी स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सरकारी काम के दौरान बहस उग्र रूप ले रही है.यह वीडियो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस के लिए एक अहम साक्ष्य माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: रांची: सीयूजे में सीबीआइ की तीन दिन की छापेमारी पूरी, फर्नीचर खरीद व नियुक्तियों में गड़बड़ी के संकेत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *