रांची: IIT-ISM धनबाद में सत्र 2025-26 का कैंपस प्लेसमेंट अभूतपूर्व सफलता की ओर बढ़ रहा है. एक दिसंबर 2025 से शुरू हुए प्लेसमेंट अभियान के पहले सात दिनों में ही 527 छात्र-छात्राओं को नौकरी के प्रस्ताव मिल गए हैं.

अब तक प्लेसमेंट की फैक्ट फाइल
- 963 विद्यार्थियों को अब तक प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हो चुका है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 40% अधिक है.
- तीन छात्रों को 1.5 करोड़ रुपये सालाना का पैकेज मिला है, जो अब तक का सर्वाधिक है.
- कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग इस बार कंपनियों की सबसे पसंदीदा शाखा रही है.
- 300 से अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियां प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग ले चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: रांची: सीयूजे में सीबीआइ की तीन दिन की छापेमारी पूरी, फर्नीचर खरीद व नियुक्तियों में गड़बड़ी के संकेत

