Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: रेड क्रॉस भवन में हास्य योग शिविर का आयोजन. लोगों ने सीखी तनाव दूर करने की तकनीक

Giridih: विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर गिरिडीह रेड क्रॉस भवन में गुरुवार को हास्य योग शिविर का आयोजन किया गया....

Giridih: विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर गिरिडीह रेड क्रॉस भवन में गुरुवार को हास्य योग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर हास्य योग और लाफिंग थेरेपी के जरिए स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन जीने की जानकारी प्राप्त की.

हास्य योग के बताए लाभ

शिविर में हास्य योग गुरु एवं रेड क्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार ने उपस्थित लोगों को हास्य योग के विभिन्न अभ्यास कराए. उन्होंने बताया कि नियमित रूप से हास्य योग करने से मानसिक तनाव कम होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इस दौरान उन्होंने हास्य और योग के मिश्रण से कई उपयोगी तकनीकों की जानकारी भी साझा की.

Also Read: कोयला विवाद में युवक की हत्या: पीड़ित परिवार से मिले मंत्री सुदिव्य सोनू, हरसंभव मदद का आश्वासन

लोगों ने साझा किया अनुभव

शिविर में शामिल लोगों ने कहा कि हास्य योग से मन को काफी सुकून मिलता है तथा दैनिक जीवन के तनाव से राहत मिलती है.

कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में विवेश जालान, संजय कुमार, प्रभात खेतान, प्रदीप कुमार, पिंकी खेतान, गुड्डी भारती, पिंकी साहा, ज्योति तरवे एवं मीरा साव समेत कई लोग उपस्थित थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *