रांची : राजधानी के शहरी क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह जंगली हाथी के घुसने का मामला सामने आया है. यह मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया स्थित निफ्ट कॉलेज के पास की है. जहां झुंड बिछड़ कर एक जंगली हाथी शहरी इलाके की तरफ आ गया. यह हाथी सड़क के बीचो-बीच चलने लगा. इसके बाद लोगों में दहशत का माहौल हो गया. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग की टीम को दी गई. मौके पर टीम पहुंचकर हाथी को भगाने में जुटी हुई है. यह पहला मामला नहीं है, जब राजधानी रांची के शहरी क्षेत्र में जंगली हाथी घुसने की घटना सामने आई है. इससे पहले भी कई बार जंगली हाथी राजधानी रांची के शहरी इलाके में आने का मामला सामने आ चुका है.
रांची के शहरी इलाके में घुसा जंगली हाथी, भगाने में जुटी पुलिस और वन विभाग की टीम
रांची : राजधानी के शहरी क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह जंगली हाथी के घुसने का मामला सामने आया है. यह मामला जगन्नाथपुर...
सम्बंधित ख़बरें
