Click Here
Click Here
Click Here

रामगढ़ में स्टोन क्रशर परिसर में खड़ी जेसीबी में आगजनी, जेजेएमपी के नाम से पर्चा बरामद

रामगढ़ : जिले के भदनीनगर ओपी क्षेत्र स्थित सुथरपुर में गुरुवार देर रात अपराधियों ने एक स्टोन क्रशर परिसर में खड़ी जेसीबी...

रामगढ़ जिले के भदनीनगर ओपी क्षेत्र स्थित सुथरपुर में गुरुवार देर रात अपराधियों ने एक स्टोन क्रशर परिसर में खड़ी जेसीबी मशीन में आग लगा दी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. आगजनी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से अपराधियों द्वारा छोड़ा गया एक पर्चा भी बरामद हुआ है, जिस पर जेजेएमपी का नाम लिखा हुआ है. पर्चे में कथित तौर पर प्रोटेक्शन मनी की मांग की गई है और चेतावनी दी गई है कि बात नहीं मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *