पहली बॉलीवुड फिल्म फ्लॉप, साई पल्लवी ने खुद मान ली अपनी गलती

Newswave Desk: अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस साईं पल्लवी की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘एक दिन’ सिनेमाघरों में...

Newswave Desk: अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस साईं पल्लवी की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘एक दिन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. हालांकि फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में नाकाम साबित हो रही है. बॉक्स ऑफिस पर भी इसे उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला और फिल्म को नेगेटिव रिव्यूज़ का सामना करना पड़ा. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की है.

अपने किरदार को लेकर कही बड़ी बात

एक बातचीत के दौरान साईं पल्लवी ने कहा कि कुछ दृश्यों में वह जरूरत से ज्यादा गंभीर हो गई थीं, जबकि उन सीन को और सहज तरीके से निभाया जा सकता था. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें लगता है कि वह इस किरदार के लिए सही नहीं थीं. साईं पल्लवी ने बताया कि जब उन्होंने Aamir Khan के साथ फिल्म देखी, तो उनके मन में कई बातें चल रही थीं. फिल्म खत्म होने के बाद जब उनसे राय मांगी गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें यह फिल्म नहीं करनी चाहिए थी.

अभिनेत्री ने कहा कि उनके मुताबिक इस भूमिका के लिए किसी नए चेहरे को लिया जाना चाहिए था, ताकि किरदार में अलग तरह की ऊर्जा और नया अंदाज देखने को मिलता.

थाई फिल्म की है रीमेक

फिल्म का निर्देशन Sunil Pandey ने किया है, जबकि Aamir Khan, Mansoor Khan और Aparna Purohit इसके निर्माता हैं. यह फिल्म साल 2016 में आई One Day की हिंदी रीमेक है. फिल्म में Junaid Khan और Sai Pallavi की जोड़ी नजर आई है, लेकिन फिल्म दर्शकों पर खास असर छोड़ने में सफल नहीं रही.

ALSO READ:  भारत में EVM की एंट्री कैसे हुई? जानिए कब और कहां हुआ पहला इस्तेमाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *