Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से युवक और मजदूर की दबकर मौत

Palamu : जिले के विश्रामपुर थाना अंतर्गत पहाड़ गेरुआ गांव में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक...

Palamu : जिले के विश्रामपुर थाना अंतर्गत पहाड़ गेरुआ गांव में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, यह घटना उस समय हुई जब गांव में सतीश कुमार नामक युवक के नए पक्के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था.

मलबे में दबने से 50 वर्षीय मजदूर की मौत 

नवनिर्माण के दौरान पास ही स्थित एक पुरानी और जर्जर दीवार को गिराने का काम किया जा रहा था, 18 वर्षीय सतीश कुमार स्वयं भी मजदूरों के साथ मिलकर वहां से मलबा हटाने में हाथ बँटा रहा था, इसी दौरान पुरानी दीवार अचानक पूरी तरह से भरभराकर गिर पड़ी, दीवार का भारी मलबा वहां काम कर रहे लोगों पर आ गिरा, इस मलबे में दबने से 50 वर्षीय मजदूर दुखी भुइयां की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं, मकान मालिक का पुत्र सतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल​

गंभीर रूप से घायल सतीश को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अस्पताल पुलिस चौकी के अधिकारी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और कानूनी प्रक्रिया शुरू की, जानकारी के अनुसार, परिजन सतीश के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने साथ घर ले गए, इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे अपनी टीम के साथ मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं.

Also Read : क्या आपका ब्वॉयफ्रेंड डॉमिनेटिंग है?

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *