हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से चार बाराती झुलसे, बस की छत पर बैठे थे सभी घायल, पीएमसीएच रेफर

Palamu: पलामू जिले के पांकी के गढ़गांव पुलिया के पास शुक्रवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया जहाँ 11 हजार हाई...

Palamu: पलामू जिले के पांकी के गढ़गांव पुलिया के पास शुक्रवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया जहाँ 11 हजार हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से बारात जा रहे चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

बस की छत पर बैठे थे घायल

जानकारी के अनुसार पाटन थाना क्षेत्र के मालगाड़ा गांव से एक बस में सवार होकर बाराती रिमी रामपुर लावालौंग जा रहे थे. इसी दौरान पांकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव पुलिया के पास सड़क पर झूल रहे 11 हजार वोल्ट बिजली तार से बस सट गई. हादसे के समय चारों युवक बस की छत पर बैठे हुए थे जो करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों को पीएमसीएच किया गया रेफर

घायलों की पहचान प्रमोद कुमार यादव, राजेश कुमार, रंजन कुमार यादव एवं बिनोद कुमार यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांकी पहुंचाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया.

ALSO READ: हजारीबाग पुलिस में बड़ा फेरबदल: 39 पुलिस इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर का तबादला, कई थानों के बदले प्रभारी

बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल

स्थानीय लोगों ने घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है. लोगों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से बिजली तार झूल रहा था लेकिन विभाग द्वारा इसे दुरुस्त नहीं कराया गया जिसके कारण यह हादसा हुआ.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *