News Wave Desk : मेटा ने छोटे और मध्यम कारोबारियों के लिये नया एआई फीचर लांच किया है. इसका लाभ व्हाटसएप बिजनेस इस्तेमाल कर रहे लोगों को मिलेगा. फीचर का नाम बिजनेस एआई है. जिसके तहत ग्राहकों के सवालों का जवाब दिन रात कभी भी दिया जा सकता है. वह भी बगैर अलग से बड़ी टीम या अतिरिक्त सॉफ्टवेयर के. मेटा की मानें तो इस फीचर की मदद से व्हाटसएप बिजनेस के छोटे कारोबारियों को ग्राहक सेवा बेहतर बनाने, नए ग्राहकों तक पहुंचने और बिक्री बढ़ाने में मदद करेगा.
हर समय रहेगा एक्टिव
इस फीचर की खाासियत है कि हर समय एक्टिव रहता है. जहां ग्राहकों के किसी भी सवाल का जवाब फीचर के तहत तुरंत दी जानी है. जिससे बिजनेस चला रहे व्यक्ति को मदद मिलेगी. एआई सिस्टम ग्राहकों के सामान्य सवालों का जवाब देने, लीड्स इकट्ठा करने, अपॉइंटमेंट बुक करने और प्रोडक्ट्स से जुड़ी जानकारी देने में सक्षम होगा. इससे छोटे कारोबारियों को हर समय फोन या चैट संभालने की जरूरत कम पड़ सकती है.

अपनी जानकारी के आधार पर काम करेगा
यह फीचर किसी बिजनेस की अपनी जानकारी के आधार पर काम करेगा. दुकानदार या कंपनी अपने प्रोडक्ट्स, सेवाओं, कीमत, ऑफर्स, डिलीवरी और अन्य जरूरी जानकारी इसमें जोड़ सकते हैं. एआई इसी जानकारी के आधार पर ग्राहकों के सवालों का जवाब देगा. इससे बार बार एक जैसे सवालों का जवाब देने में लगने वाला समय बच सकता है.
भारतीय भाषाओं में भी बातचीत
मेटा ने बताया है कि फीचर भारत की अलग अलग भाषाओं में बातचीत करने में सक्षम होगा. यानी ग्राहक अपनी पसंदीदा भाषा में सवाल पूछ सकेंगे और जवाब भी उसी भाषा में मिलने की संभावना होगी.
