Click Here
Click Here
Click Here

तीन साल के मासूम पर लोमड़ी ने किया हमला, हुई मौत

Pakur : तीन साल के मासूम पर जंगली लोमड़ी ने बीती रात हमला किया. जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो...

Pakur : तीन साल के मासूम पर जंगली लोमड़ी ने बीती रात हमला किया. जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई. घटना तारानगर पंचायत अन्तर्गत लखी नारायणपुर गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार रामचंद्रपुर निवासी मुसफेरा बीबी अपने बच्चों के साथ मायके लखीनारायणपुर आई हुई थी. शुक्रवार देर रात जब पूरा परिवार सो रहा था, उसी दौरान एक जंगली लोमड़ी घर में घुस आया और करीब तीन माह के मासूम बच्चे को अपना शिकार बना लिया.

बताया जा रहा है कि जानवर ने बच्चे को पूरी तरह नोच डाला. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मासूम को शिकार बनाने के बाद वह जंगली जानवर घर में मौजूद दूसरे बच्चे को भी निशाना बनाने पहुंच गया. इसी दौरान करीब तीन वर्षीय बच्चे की चीख पुकार सुनकर परिजन जाग गये. परिजनों के शोर मचाने पर लोमड़ी वहां से भाग निकला. जिससे दूसरे बच्चे की जान बच गई. घटना के बाद घायल दूसरे बच्चे को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उस बच्चे का इलाज किया. फिलहाल बच्चे स्वस्थ बताई जा रहे हैं.
घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है.

 

ALSO READ : पेंशनरों के डेटा होगा दुरुस्त: वित्त विभाग ने तैयार किया स्मार्ट इंटरफेस, एजी ऑफिस करेगा सुधार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *