हजारीबाग: विधि-व्यवस्था सुधारने पर फोकस, डीसी-एसपी ने वेबिनार के माध्यम से की समीक्षा बैठक

Hazaribagh: हजारीबाग प्रशासन विधि व्यवस्था सुधारने पर फोकस कर रहा है. डीसी हेमंत सती और एसपी अमन कुमार ने संयुक्त रूप से...

Hazaribagh: हजारीबाग प्रशासन विधि व्यवस्था सुधारने पर फोकस कर रहा है. डीसी हेमंत सती और एसपी अमन कुमार ने संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी (सीओ) और थाना प्रभारी जुड़े. बैठक में उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि पूर्व से दिए गए निर्देशों के अनुरूप सूखे पेड़ों की कटाई के लिए थाना के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मंगलवार से 10 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाए. आंधी-तूफान के दौरान सूखे पेड़ों की टहनियां गिरने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. वहीं बिजली के तार गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित होती है.

यह भी पढ़ें: रांची सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत में करोड़ों रुपये के दावों का हुआ निपटारा

‘थाना दिवस’ और ‘अंचल दिवस’ आयोजित करने का निर्देश

उपायुक्त ने जनता दरबार में आने वाले मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकांश मामले आपसी विवाद एवं जमीन से संबंधित होते हैं, जिनका त्वरित निष्पादन संभव नहीं हो पाता. ऐसे मामलों के प्रभावी निष्पादन के लिए सभी प्रखंडों में प्रथम दो शनिवार को “थाना दिवस” तथा मंगलवार एवं शुक्रवार को “अंचल दिवस” आयोजित करें. इस दौरान अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी आपसी समन्वय से स्थानीय मामलों की सुनवाई सुनिश्चित करेंगे. बैठक में अवैध कोयले के परिवहन पर कड़ा रुख अपनाते हुए उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारियों को सख्ती से रोक लगाने का निर्देश दिया. साथ ही नशाखोरी पर नियंत्रण के लिए नियमित एवं प्रभावी छापामारी अभियान चलाने को कहा.

यह भी पढ़ें: पलामू हिरासत मौत मामले में HC का विस्तृत आदेश : सवालों के घेरे में CJM, वही पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट से किया छेड़छाड़

अवैध खनन और नशाखोरी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाएं

पुलिस अधीक्षक ने अवैध खनन एवं नशाखोरी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी अधिकारियों को विधि-व्यवस्था संधारण के लिए एक प्लेटफार्म पर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों पर उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जहां भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पाया जाए, वहां त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया जाए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *