Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला के विभिन्न पंचायतों में विशेष श्रमिक निबंधन शिविर आयोजित

Saraikela : जिला उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न पंचायतों में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के निबंधन हेतु विशेष...

Saraikela : जिला उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न पंचायतों में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के निबंधन हेतु विशेष शिविर आयोजित किए गए, इन शिविरों का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण कर उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की श्रम कल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है.

श्रमिकों के लिए विशेष शिविर

इसी क्रम में ईचागढ़ प्रखंड की देवलटांड पंचायत, राजनगर प्रखंड की धुरीपाड़ा पंचायत तथा चांडिल प्रखंड की मातकमडीह पंचायत भवन में विशेष श्रमिक निबंधन शिविर लगाए गए, जहां योग्य श्रमिकों का निबंधन किया गया, शिविर में श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, पंजीकरण प्रक्रिया, सामाजिक सुरक्षा लाभ, दुर्घटना सहायता एवं अन्य कल्याणकारी प्रावधानों की जानकारी दी गई, अधिकारियों ने श्रमिकों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए निबंधन कराने की अपील की.

Also Read : आईसेक्ट विश्वविद्यालय की एआई पहल से विद्यार्थियों को मिल रही नई दिशा, विश्वविद्यालय एआई वर्कशॉप से गढ़ रहा भविष्य के तकनीकी विशेषज्ञ

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *