राहुल दुबे गैंग का डिजिटल आतंक: कॉल-मैसेज से रंगदारी, नहीं देने पर बम-गोली की धमकी

Ranchi: डोरंडा इलाके में राहुल दुबे गैंग के नाम पर एक व्यक्ति से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए रंगदारी मांगी गई...

Ranchi: डोरंडा इलाके में राहुल दुबे गैंग के नाम पर एक व्यक्ति से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए रंगदारी मांगी गई है. पैसे नहीं देने पर बमबारी, गोलीबारी और परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई है. इस घटना ने शहर में गैंग के डिजिटल आतंक की नई तस्वीर पेश कर दी है. इस मामले में डोरंडा थाना में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है.

व्हाट्सएप पर आया मैसेज, फिर कॉल से बनाया दबाव

बड़ा घाघरा, गोसाई टोली निवासी प्रदीप गोसाई को 6 मई की रात करीब 8:55 बजे एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप मैसेज मिला. मैसेज में खुद को “राहुल दुबे गैंग” का सदस्य बताते हुए सीधे धमकी दी गई. इसके बाद कॉल कर डर का माहौल बनाने की कोशिश की गई, ताकि पीड़ित दबाव में आकर पैसे देने को मजबूर हो जाए.

यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी को झारखंड भाजपा के नेताओं ने दी बधाई

गाड़ी उड़ा देंगे, घर पर बरसेगी गोली

धमकी भरे संदेश में पीड़ित की सफेद क्रेटा कार का नंबर तक लिखकर उसे बम और गोली से उड़ाने की बात कही गई. इतना ही नहीं, घर और परिवार को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी गई. इस खुली धमकी के बाद पूरा परिवार सहम गया है और किसी अनहोनी की आशंका से डरा हुआ है.

जमीन के बदले वसूली: 94 डिसमिल पर नजर

अपराधियों ने 94 डिसमिल जमीन का जिक्र करते हुए 20 हजार रुपये प्रति डिसमिल की दर से रंगदारी मांगी है. पीड़ित का कहना है कि यह उसकी अपनी खतियानी जमीन है, जिस पर उसका वर्षों से कब्जा है, फिर भी उसे डराकर पैसे ऐंठने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: रांची में कल चलेगा डिजिटल जनगणना अभियान, 12 बजे से 1 बजे के बीच सेल्फ एन्यूमरेशन ड्राइव का हिस्सा बनें

गैंग के नाम पर खेल या संगठित साजिश

मैसेज में राहुल दुबे के साथ अमन साहू, मयंक सिंह और प्रकाश शुक्ला जैसे नामों का भी जिक्र किया गया है. इससे आशंका जताई जा रही है कि यह सिर्फ नाम का इस्तेमाल है या फिर किसी संगठित गिरोह की सक्रियता—पुलिस अब इसी एंगल से जांच में जुट गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *