डायल-112 की सक्रियता बढ़ी, रांची और धनबाद में सबसे ज्यादा एक्शन, लातेहार रिस्पॉन्स में सबसे तेज

Ranchi: झारखंड पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-112 (ERSS) की जनवरी से अप्रैल 2026 तक की जिला-वार रिपोर्ट जारी कर दी गई है....

AI Generated
AI Generated

Ranchi: झारखंड पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-112 (ERSS) की जनवरी से अप्रैल 2026 तक की जिला-वार रिपोर्ट जारी कर दी गई है. आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की राजधानी रांची में आपातकालीन घटनाओं की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गई है, जबकि कुछ जिलों ने रिस्पॉन्स टाइम (घटनास्थल पर पहुंचने का समय) के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

रांची और धनबाद में सबसे ज्यादा मामले

रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में रांची जिला आपातकालीन कॉल्स और एक्शन के मामले में शीर्ष पर है. मार्च 2026 में यहां सबसे अधिक 3,575 एक्शन योग्य घटनाएं दर्ज की गईं. इसके बाद धनबाद में 1677 और जमशेदपुर का स्थान है, जहां लगातार 1,500 से अधिक मामले प्रति माह सामने आ रहे हैं.

लातेहार और जामताड़ा रिस्पॉन्स में अव्वल

त्वरित कार्रवाई यानी रिस्पॉन्स टाइम के मामले में जामतड़ा का प्रदर्शन सराहनीय रहा है. मार्च महीने में जामताड़ा पुलिस ने औसतन 7 मिनट 59 सेकंड.में मदद पहुंचाई, वहीं, लातेहार ने फरवरी में मात्र 7 मिनट 45 सेकंड का औसत समय दर्ज किया, जो पूरी सूची में सबसे कम समय में से एक है.

प्रमुख जिलों का प्रदर्शन (अप्रैल 2026 का डेटा)

– धनबाद: 09.28 मिनट

– जमशेदपुर: 10.01 मिनट

– बोकारो: 09.26 मिनट

– हजारीबाग: 10.41 मिनट

– चतरा: 9.20 मिनट

– देवघर: 10.57 मिनट

– दुमका: 11.34 मिनट

– रांची: 12.39 मिनट 39

– गढ़वा: 09.28 मिनट

– गिरिडीह: 9.05 मिनट

– गोड्डा: 11.18 मिनट

– गुमला: 10.38 मिनट

– हजारीबाग: 10.41 मिनट

– खूंटी: 12.05 मिनट

– कोडरमा: 9.28 मिनट

– लोहरदगा: 9.37 मिनट

– पाकुड़: 9.09 मिनट

– पलामू: 10.50 मिनट

– रामगढ़: 10.48 मिनट

– साहेबगंज: 10.40 मिनट

– सरायकेला: 9.30 मिनट

– सिमडेगा: 9.37 मिनट

– चाईबासा: 9.45 मिनट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *