Latehar : झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक के साथ अपहरण, बेरहमी से मारपीट, लूट और जबरन एग्रीमेंट करवाने का आरोप लगा है, पीड़ित अखिलेश यादव (ग्राम – सीरम, पंचायत – भगेया) ने आरोप लगाया है कि दिनांक 08 मई 2026 को डब्बू साहू उर्फ शिवपुजन साहू पिता दिनेश प्रसाद साहू ने उसे काम के बहाने अपने भट्टा पर बुलाया , जैसे ही वह वहाँ पहुँचा, आरोपी एवं उसके पुत्र पियूष साहू ने बंदूक के बल पर उसका मोबाइल और बाइक की चाबी छीन ली.
जान से मारने की कोशिश

इसके बाद उसे करीब 300-500 मीटर दूर झाड़ियों में ले जाकर 10-12 लोगों के साथ मिलकर बेरहमी से लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से पीटा गया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं, आरोप है कि मारपीट के बाद उसे पेड़ से बांधकर जान से मारने की कोशिश की गई और उसके हाथ से ब्रेसलेट भी छीन लिया गया, इतना ही नहीं, आरोपियों ने अवैध हथियार के बल पर पीड़ित से ₹1,15,000 का जबरन एग्रीमेंट लिखवाकर हस्ताक्षर और अंगूठा लगवा लिया,
पीड़ित को करीब 3 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया और छोड़ते समय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई, साथ ही झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी गई, पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उक्त भट्टा में अवैध कोयला कारोबार संचालित हो रहा है और पहले भी आरोपी द्वारा पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है.
प्रशासन से मांग:
पीड़ित ने मामले में तुरंत FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार की सुरक्षा और अवैध कारोबार की निष्पक्ष जांच की मांग की है, यह घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, क्या प्रशासन करेगा कड़ी कार्रवाई?
Also Read : बंदगांव में मुखिया ने ग्रामीणों संग की बैठक, नशा के खिलाफ किया जागरूक
