Chakardharpur : बंदगांव प्रखंड के टोला लुपुंगडीह में रविवार को ग्राम विकास, शिक्षा और स्वास्थय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया करम सिंह मुंडरी ने की. बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया करम सिंह मुंडरी ने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए नशे की लत सबसे बड़ी बाधा है. उन्होंने अपील की कि गांव का कोई भी व्यक्ति नशा का कारोबार या सेवन न करें. एक नशा मुक्त गांव ही प्रगति की राह पर आगे बढ़ सकता है. मुखिया ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर गांव की शैक्षणिक और स्वास्थय स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि एक शिक्षित समाज ही क्षेत्र का विकास कर सकता है. सभी अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराएं और उन्हें प्रतिदिन स्कूल भेजें.
मौके पर नंदू मुंडरी, सुशीला हेम्ब्रम, मंगरी मुंडरी, मोनिका बरला, रामी मुंडरी, विनोद मुंडरी, नारा मुंडरी, सूरज मुंडरी, मंगल सिंह मुंडा, खेदन मुंडरी, बुधराम मुंडरी समेत अन्य उपस्थित रहे.
ALSO READ : सदर अस्पताल के बाहर ‘मौत का जाम’, शराबखोरी का अड्डा बनी एंबुलेंस, नशे में मरीजों की जिंदगी से खेल रहे चालक

