Click Here
Click Here
Click Here

एनएच किनारे युवक का अर्धनग्न शव बरामद, हत्या कर साक्ष्य छिपाने की आशंका

Garhwa: रंका थाना क्षेत्र के खुथवा मोड़ के समीप एनएच 343 के किनारे पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया...

Garhwa: रंका थाना क्षेत्र के खुथवा मोड़ के समीप एनएच 343 के किनारे पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी जा रही है. समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी.

माथे और पैर पर मिले गहरे जख्म के निशान

घटना की सूचना मिलते ही रंका थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया. जांच के दौरान युवक के माथे और पैर पर गहरे कटे के निशान पाए गए हैं.

थाना प्रभारी रवि केसरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है. ऐसा लगता है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को यहां सड़क किनारे लाकर फेंक दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ALSO READ: गढ़वा: जेल से निकलते ही ज्ञान प्रकाश तिवारी समेत सात अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पहचान में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने युवक की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किए. तलाशी के दौरान युवक की शर्ट की जेब की भी जांच की गई, लेकिन वहां से कोई भी पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसका नाम-पता मालूम चल सके. शव के अर्धनग्न होने के कारण पुलिस इसे पेशेवर तरीके से अंजाम दी गई वारदात मान रही है.

पुलिस ने घटनास्थल पर जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क साध रही है ताकि लापता लोगों की सूची से युवक की पहचान की जा सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *