बोकारो जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्मित भवन को लेकर भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न

Bokaro : जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्मित भवन निर्माण कार्य हेतु रविवार को भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न...

Bokaro : जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्मित भवन निर्माण कार्य हेतु रविवार को भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायमूर्ति आनंदा सेन, न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय, रांची द्वारा विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास कर किया गया, इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बोकारो, न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे, साथ ही न्यायमूर्ति आनंदा सेन द्वारा कैंप टू में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय आवास का भी शिलान्यास किया.

न्यायिक कार्यों के संचालन में सहायक होगा नया भवन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि बार एसोसिएशन का नवनिर्मित भवन न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन के साथ-साथ अधिवक्ताओं की सुविधाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा, न्यायमूर्ति आनंदा सेन ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ताओं एवं न्यायपालिका के मध्य समन्वय न्याय व्यवस्था की मजबूती का आधार है.उन्होंने आशा व्यक्त की कि नया भवन अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराएगा तथा न्यायिक कार्यों के निष्पादन में सहायक सिद्ध होगा.

सीएसआर मद से विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति की दी जानकारी 

कार्यक्रम के दौरान मंच से न्यायमूर्ति श्री सेन जिला प्रशासन की ओर से सीएसआर मद से बोकारो जिला अधिवक्ता संघ परिसर में विभिन्न विकास योजनाओं की स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी दी, स्वीकृत योजनाओं में बोकारो जिला अधिवक्ता संघ परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य, प्रथम चरण में 30 केवीए क्षमता वाले सोलर पावर प्लेट का अधिष्ठापन तथा ई-पुस्तकालय का संचालन शामिल है.

सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ कार्यक्रम 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बार एसोसिएशन को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी तथा भवन निर्माण कार्य के सफल एवं शीघ्र पूर्ण होने* की कामना की, भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, परिसदन में हुआ स्वागत, पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर – इससे पूर्व, बोकारो पहुंचने पर न्यायमूर्ति झारखंड उच्च न्यायालय सह प्रशासनिक न्यायाधीश, बोकारो श्री आनंदा सेन का बोकारो परिसदन में पौधा भेंट कर स्वागत किया गया, पुलिस जवानों द्वारा माननीय न्यायमूर्ति को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया, इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read : पलामू: पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, आरोपी की निशानदेही पर लेस्लीगंज से बाइक बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *