हजारीबाग में निजी स्कूलों पर प्रशासन की सख्ती, हफ्तेभर में मांगी रिपोर्ट

Hazaribagh: निजी स्कूलों में फीस बढ़ोत्तरी को लेकर लगातार मिल रही अभिभावकों की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया...

Hazaribagh: निजी स्कूलों में फीस बढ़ोत्तरी को लेकर लगातार मिल रही अभिभावकों की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) आदित्य पांडेय की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय टीम ने शहर के संत जेवियर स्कूल और कार्मेल स्कूल का औचक निरीक्षण किया था. जांच दल में जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) आकाश कुमार तथा कार्यपालक दंडाधिकारी प्रेम कुमार भी शामिल थे. टीम ने दोनों स्कूलों के प्रबंधन से री एडमिशन शुल्क, मासिक फीस में बढ़ोतरी, यूनिफार्म और पुस्तकों की खरीद व्यवस्था सहित कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी मांगी. सूत्रों के अनुसार, दोनों स्कूलों की ओर से प्रशासन को बताया गया कि शुल्क वृद्धि नियमानुसार की गई है. हालांकि, जांच दल ने सिर्फ मौखिक जवाब से संतुष्ट न होते हुए स्कूल प्रबंधन को एक सप्ताह के भीतर सभी बिंदुओं पर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें: रांची के कोकर से 18 माह की मासूम बच्ची लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अभिभावकों ने दर्ज कराई थी शिकायत

दरअसल, हाल के दिनों में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने जिला प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि निजी स्कूल मनमाने ढंग से फीस बढ़ा रहे हैं. इसके साथ ही कुछ खास दुकानों से ही किताबें और यूनिफार्म खरीदने का दबाव भी बनाया जा रहा है. अभिभावकों के बढ़ते विरोध के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया तेज कर दी है. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व तत्कालीन उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर इस तरह की शिकायतों के निपटारे के लिए शिकायत निवारण सेल तथा जिला शुल्क नियंत्रण समिति का गठन किया गया था. अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि एक सप्ताह बाद विद्यालयों की ओर से सौंपी जाने वाली रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने आते हैं.

यह भी पढ़ें: बहू से छेड़खानी और मारपीट करने वाला आरोपी ससुर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *