Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, आरोपी की निशानदेही पर लेस्लीगंज से बाइक बरामद

Palamu: चैनपुर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए न केवल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया बल्कि चोरी...

Palamu: चैनपुर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए न केवल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया बल्कि चोरी की गई बाइक को भी बरामद करने में सफलता हासिल की है. आरोपी सोनू पाल ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी की और लेस्लीगंज क्षेत्र से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (JH03AK-7147) को बरामद कर लिया. कंकारी निवासी जितू चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 मार्च 2026 को कोयल नदी के पास से सोनू पाल उनकी बाइक लेकर फरार हो गया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. थाना प्रभारी के निर्देश पर गठित टीम और जांच पदाधिकारी ASI सुमन खाखा ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को दबोचा. आरोपी को जेल भेज दिया गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है.

यह भी पढ़ें: बहू से छेड़खानी और मारपीट करने वाला आरोपी ससुर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *