Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग पहुंचे राज्यस्तरीय दिशा समिति सदस्य दिवेश तिवारी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Hazaribagh: हजारीबाग में झारखंड राज्यस्तरीय दिशा समिति के सदस्य दिवेश तिवारी के आगमन पर राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के...

Hazaribagh: हजारीबाग में झारखंड राज्यस्तरीय दिशा समिति के सदस्य दिवेश तिवारी के आगमन पर राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. स्वागत कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के जिला अध्यक्ष दिलीप पासवान, जिला उपाध्यक्ष पिंटू कुमार साव, कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार, भाजपा नेता मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में समर्थक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर एवं जोरदार नारों के साथ दिवेश तिवारी का अभिनंदन किया. स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों के बीच विकास, जनसमस्याओं और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें: विभागीय निर्देशों का खुला उल्लंघन, न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर फिर शुरू हुआ निर्माण कार्य

योजनाओं का लाभ आमलोगों तक पहुंचना चाहिए: दिवेश तिवारी

इस मौके पर दिवेश तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए. विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. यदि योजनाओं के क्रियान्वयन में कहीं भी लापरवाही या भ्रष्टाचार सामने आता है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और प्रशासन को जवाबदेह बनाया जाएगा. वहीं लोजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पासवान ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में बढ़ते भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि कई सरकारी कार्यालयों में आम लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी परेशान किया जा रहा है. योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता की कमी के कारण गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है.

यह भी पढ़ें: पांकी में पुलिस का बड़ा एक्शन: 6 किलो से अधिक गांजा और 2 लाख नकद बरामद, पिता-पुत्र फरार

दाखिल-खारिज में भ्रष्टाचार की शिकायत

लोजपा कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ने कटकमसांडी अंचल कार्यालय की समस्याओं से दिवेश तिवारी को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज, जमीन मापी, रसीद निर्गत एवं भूमि जांच प्रतिवेदन जैसे कार्यों में व्यापक अनियमितता और अव्यवस्था व्याप्त है. आमलोगों से विभिन्न कार्यों के नाम पर अवैध वसूली किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. उन्होंने मांग की है कि सभी अंचलाधिकारियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि भ्रष्टाचार पर रोक लग सके और आम जनता को राहत मिले. कार्यक्रम के अंत में दिवेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े मामलों को गंभीरता से उठाया जाएगा तथा संबंधित विभागों तक समस्याओं को पहुंचाकर समाधान की दिशा में पहल की जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *