जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के बड़े नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार

Jamshedpur: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों...

Jamshedpur: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गांधी नगर बस्ती में रहने वाला संतोष सिंह बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर लाकर इलाके में सप्लाई करता है. सूचना के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां संतोष सिंह के घर से 124 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई. मौके से संतोष सिंह और उसकी दूसरी पत्नी आयशा खातून उर्फ बिल्लो को गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें: झारखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला

सभी आरोपी एक बड़े अंतरजिला ड्रग सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं

पुलिस ने गोविंदपुर और मानगो इलाके में भी छापेमारी की. इस दौरान गौरव कुमार उर्फ अमर, अमित कुमार और संजय गोस्वामी उर्फ संजय बंगाली को भी गिरफ्तार किया गया. इनके पास से कुल 51 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई. पुलिस ने कुल 175 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका वजन करीब 26.84 ग्राम और कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है, जब्त की. पूछताछ में सामने आया है कि सभी आरोपी एक बड़े अंतरजिला ड्रग सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं और पहले भी कई आरोपी जेल जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: NTPC ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों से मिले 1.45 करोड़ रुपये के हिसाब पर उठे सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *