Click Here
Click Here
Click Here

रांची: भव्य शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षक सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा गया

Ranchi: शिक्षक कल्याण न्यास एवं कैंपस व्यू के संयुक्त तत्वावधान में रांची स्थित होटल पर्ल रीजेंसी में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का...

Ranchi: शिक्षक कल्याण न्यास एवं कैंपस व्यू के संयुक्त तत्वावधान में रांची स्थित होटल पर्ल रीजेंसी में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों से आए करीब 100 शिक्षकों ने भाग लिया. पूरे समारोह का माहौल उत्साह, सम्मान और प्रेरणा से भरा रहा. समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. विनय भरत तथा विशिष्ट अतिथि विकास कुमार रहे. अतिथियों ने शिक्षकों को समाज की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति बताते हुए कहा कि एक बेहतर समाज और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम होती है. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अमरदीप सिन्हा के स्वागत संबोधन से हुई. उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा भी दिखाते हैं. समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया और उनके समर्पण, मेहनत एवं सेवा भावना की सराहना की गई.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के बड़े नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *