Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर: डिमना लेक व्यू होटल में ग्रामीणों का धावा, तीन जोड़ों को पकड़ा, अनैतिक कार्य का आरोप

Jamshedpur: बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक व्यू होटल एंड रिजॉर्ट में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दर्जनों ग्रामीणों...

Jamshedpur: बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक व्यू होटल एंड रिजॉर्ट में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दर्जनों ग्रामीणों ने होटल परिसर में धावा बोल दिया. ग्रामीणों ने तीन युवकों और तीन युवतियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़कर अनैतिक गतिविधियों का आरोप लगाया. ग्रामीणों ने रिसॉर्ट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से होटल संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद होटल में गलत काम चल रहा था.

यह भी पढ़ें: झारखंड CID की कार्रवाई: यूपी के ब्रजेश सिंह को किया गिरफ्तार, 8.52 करोड़ की ठगी से जुड़ा है मामला

ग्रामीणों ने लगाया देह व्यापार का आरोप

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि रिसॉर्ट में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां और देह व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है. ग्रामीणों के अचानक पहुंचने से पूरे रिसॉर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने मौके से तीन युवकों और तीन युवतियों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. जांच के बाद दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. इलाके में स्थिति सामान्य है लेकिन तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर फायरिंग कांड में दो गिरफ्तार, हथियार और गोलियां बरामद

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *