Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर: मेरी इंग्लिश स्कूल में “ऑनर एंड प्राइड सेरेमनी” का आयोजन, विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को भी किया सम्मानित

Jamshedpur : मेरी इंग्लिश स्कूल में शनिवार को चेयरमैन मुर्तज़ा अली अज़ीजी के नेतृत्व में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के सीबीएसई परीक्षा परिणामों...

Jamshedpur : मेरी इंग्लिश स्कूल में शनिवार को चेयरमैन मुर्तज़ा अली अज़ीजी के नेतृत्व में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के सीबीएसई परीक्षा परिणामों के उपलक्ष्य में “ऑनर एंड प्राइड सेरेमनी” का आयोजन किया गया, अभिभावकों का भी हुआ सम्मान यह समारोह इसलिए ऐतिहासिक रहा क्योंकि संभवतः यह पहली ऐसी संस्था है जिसने विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों के अथक प्रयास, धैर्य और संघर्ष को भी सार्वजनिक रूप से सराहा, साथ ही उन शिक्षकों के समर्पण को भी सम्मान दिया गया जिन्होंने निःस्वार्थ भाव से कठिन परिश्रम कर विद्यार्थियों को सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचाया.

अभिभावकों ने स्कूल की इस अनूठी पहल की सराहना की

कार्यक्रम में नगर परिषद के चेयरमैन श्री परवेज आलम, झारखंड ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रियाज़ शरीफ तथा मैंगो म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के एम्बेसडर एवं आज़ाद नगर थाना पीस कमिटी के सचिव श्री मुख्तार आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे, कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी, चेयरमैन मुर्तज़ा अली अज़ीजी ने कहा कि किसी भी छात्र की सफलता के पीछे माता-पिता का त्याग और शिक्षकों की लगन सबसे बड़ा आधार होती है, विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, समारोह में टॉपर्स को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, अभिभावकों ने स्कूल की इस अनूठी पहल की सराहना की.

Also Read : डेढ़ लाख का साउंड सिस्टम लें अपराधी फरार, थाना में शिकायत दर्ज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *