Click Here
Click Here
Click Here

घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार महिला पंचायत सचिव किरण कुसुम के खिलाफ ACB ने दायर की चार्जशीट

Ranchi: बकाया राशि के भुगतान और अंतिम बिल पास कराने के लिए घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुई महिला पंचायत सचिव...

File Photo
File Photo

Ranchi: बकाया राशि के भुगतान और अंतिम बिल पास कराने के लिए घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुई महिला पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो के विरुद्ध ACB ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. सोमवार को ACB की ओर से दाखिल चार्जशीट में पूरी घटना का क्रमवार जिक्र किया गया है. इसके साथ ही एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में कई खुलासे भी किए हैं और पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो पर लगे आरोपों को प्रमाणित करने के लिए कई सबूत भी पेश किए हैं.

कोर्ट में अगली सुनवाई 21 मई को तय

चार्जशीट दायर होने के बाद कोर्ट ने अभियोजन स्वीकृति की प्रतीक्षा में अगली सुनवाई के लिए 21 मई की तिथि निर्धारित की है.

Also Read: वायरल वीडियो मामले में HC ने धनबाद पुलिस से पूछा – जांच कहां तक पहुंची

12 मार्च को हुई थी रंगेहाथ गिरफ्तारी

ACB ने किरण कुसुम खलखो को 12 मार्च को गुमला जिले से गिरफ्तार किया था. उसकी पोस्टिंग बिशुनपुर प्रखंड के सेरका पंचायत में थी, जहां उस पर 8,000 रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा था, जिसके बाद ACB ने उसे गिरफ्तार किया था.

फिलहाल न्यायिक हिरासत में है आरोपी

किरण फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. रांची ACB कोर्ट उसे बेल देने से इंकार कर चुका है, जिसके बाद उसने अपनी जमानत के लिए हाईकोर्ट की शरण ली है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *