Click Here
Click Here
Click Here

चौथे वीकेंड में भी ‘भूत बंगला’ का जलवा, अक्षय कुमार की फिल्म ने मचाया धमाल

Newswave Desk: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी धमाल मचा रही है. हम बात कर रहे हैं...

Newswave Desk: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी धमाल मचा रही है. हम बात कर रहे हैं हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. रिलीज के चौथे वीकेंड में भी फिल्म की कमाई शानदार रही. आइए जानते हैं चौथे रविवार के कलेक्शन का पूरा आंकड़ा.

चौथे वीकेंड में आया जबरदस्त उछाल 

अक्षय कुमार की यह फिल्म अब अपने चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी है, लेकिन इसकी रफ्तार थमती नहीं दिख रही. दिलचस्प बात यह है कि नई रिलीज फिल्मों, जिनमें ‘राजा शिवाजी’ भी शामिल है, से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद फिल्म ने चौथे वीकेंड में शानदार उछाल दर्ज किया.

अब तक कितना हुआ कलेक्शन? 

पहले हफ्ते: ₹84.40 करोड़
दूसरे हफ्ते: ₹43.75 करोड़
तीसरे हफ्ते: ₹21.85 करोड़
इसके बाद फिल्म ने 22वें दिन ₹1.75 करोड़ और 23वें दिन ₹3 करोड़ की कमाई की.

वहीं, Sacnilk की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे रविवार को फिल्म ने 4,291 शोज के साथ ₹4.10 करोड़ का कारोबार किया.
इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन ₹158.85 करोड़ पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन ₹188.51 करोड़ हो चुका है.

₹250 करोड़ क्लब की ओर तेज़ रफ्तार

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘भूत बंगला’ ने 24 दिनों में ओवरसीज मार्केट से ₹53.10 करोड़ कमाए हैं. इसके बाद फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹241.61 करोड़ पहुंच गया है.
अब फिल्म तेजी से ₹250 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है. इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए इसे सिर्फ ₹9 करोड़ और चाहिए. उम्मीद है कि चौथे हफ्ते में ही फिल्म यह मुकाम हासिल कर लेगी.

ALSO READ: रेलवे का ये नियम नहीं जानते होंगे आप! कन्फर्म टिकट के बावजूद भरना पड़ा जुर्माना

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *