Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में आग से निपटने का मिला मंत्र, अग्निशमन विभाग ने दी ट्रेनिंग

Hazaribagh: हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (सदर अस्पताल) के सिविल सर्जन सभागार में आज अग्नि सुरक्षा को लेकर एक...

Hazaribagh: हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (सदर अस्पताल) के सिविल सर्जन सभागार में आज अग्नि सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

अग्निशमन विभाग की विशेष पहल

अग्निशमन यंत्र अधिकारियों और पदाधिकारियों ने अपनी टीम के साथ अस्पताल कर्मियों को आग जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के गुर सिखाए. बैठक के दौरान अधिकारियों ने विस्तार से बताया कि यदि अस्पताल जैसे भीड़भाड़ वाले संवेदनशील क्षेत्र में अचानक आग लग जाए, तो बिना घबराए कैसे खतरों पर काबू पाना है और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालना है.

यह भी पढ़ें: मेडिकल कालेज, हजारीबाग में ‘रेफरल रैकेट’ का खेल? मरीजों की मजबूरी पर कमीशन का कारोबार

लाइव डेमो से बताए गए बचाव के तरीके

सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि अस्पताल परिसर में लाइव डेमो भी दिया गया. अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने खुद आग बुझाने वाले यंत्रों का उपयोग करके दिखाया और अस्पताल के कर्मचारियों से भी इसका अभ्यास कराया.

यह भी पढ़ें: क्या आलमगीर की वापसी छीनेगी इरफान की कुर्सी? भानु प्रताप का तंज- ‘खबर सुनकर मंत्री जी हुए बेहोश’

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *