Click Here
Click Here
Click Here

Lohardaga : डीसी को दी जन समस्याओं की जानकारी, त्वरित कारवाई की मांग

Lohardaga : जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की ने सोमवार को डीसी संदीप कुमार मीना से मुलाकात की. इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न...

Lohardaga : जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की ने सोमवार को डीसी संदीप कुमार मीना से मुलाकात की. इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया. खासकर ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट, खराब पड़े चापानलों की मरम्मत, बिजली आपूर्ति, स्कूलों में संचालित मिड डे मील योजना से जुड़ी परेशानियों के बारे में बताया.

जिला परिषद सदस्य ने बताया कि सेन्हा प्रखंड के कई गांवों में गर्मी बढ़ने के साथ ही जलसंकट गहराने लगा है. कई स्थानों पर चापानल या तो पूरी तरह से खराब हैं या फिर पर्याप्त पानी नहीं दे रहे हैं. ग्रामीणों को अक्सर घंटों बिजली गुल रहने की समस्या झेलनी पड़ती है. जिससे दैनिक कार्य प्रभावित होते है. स्कूलों में मिलने वाले मिड डे मील की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायत मिल रही है. जिससे बच्चों के स्वास्थय पर असर पड़ सकता है. जिला परिषद् सदस्य ने इन मामलों में त्वरित कारवाई की मांग की.

विभागों को दिया जायेगा निर्देश

मुलाकात के दौरान डीसी संदीप कुमार मीना ने जिला परिषद् सदस्य को आश्वस्त किया की संबधित विभागों को जानकारी दी जायेगी. साथ ही समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पेयजल, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

ALSO READ : JMM का BJP पर तंज, कहा- आम जन दे कुर्बानी, भाजपा मनाए जश्न

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *