सिमडेगा: जिले के सदर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से पकड़ा गया.
22 फरवरी को दर्ज हुआ था मामला
एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि सदर थाना में 22 फरवरी को हर्ष कुमार वर्णवाल नामक युवक के विरुद्ध नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की.
Also Read: बजट सत्र: मंत्री सावधान रहिए, ग्रामीण विकास विभाग के तीन पूर्व मंत्री जा चुके हैं जेल
आईटी सेल की मदद से रेस्क्यू
पुलिस ने आईटी सेल की सहायता से आरोपी हर्ष कुमार वर्णवाल को उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित नवाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया. साथ ही नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया.
आरोपी को भेजा गया जेल
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
