उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का दिया निर्देश

Lohardaga:उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया, इसे जल्द शुरू करने का निर्देश दिया. नवनिर्मित कोचिंग सेंटर और...

Lohardaga:उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया, इसे जल्द शुरू करने का निर्देश दिया. नवनिर्मित कोचिंग सेंटर और पूर्व से संचालित एपीजे कलाम कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया.  उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने सदर प्रखंड में विभिन्न योजनाओं का औचक निरीक्षण किया व आवश्यक निर्देश दिए. इसमें सर्वप्रथम मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया में नवनिर्मित पुस्तकालय का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने नवनिर्मित पुस्तकालय लोहरदगा का निरीक्षण के क्रम में रीडिंग रूम में बैठने के लिए कुर्सी टेबल के अनुपात में सीटिंग क्षमता के बारे में अवगत हुए.

पुस्तकालय भवन में ही बने किचेन का भी उन्होंने निरीक्षण करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को इसे सुचारू रूप से संचालन का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि पुस्तकालय भवन के अधूरे कार्य को जल्द से जल्द किया पूरा जाय. जिला शिक्षा पदाधिकारी को उन्होंने निर्देश दिया कि पुस्तक क्रय की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए वे पुस्तकालय को आमजन के लिए कार्यशील करें.

सिविल सर्विस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित और समुचित पुस्तक और पत्रिकाओं की हो व्यवस्था

जिला शिक्षा पदाधिकारी को उन्होंने निर्देश दिया कि ज्ञान विज्ञान की पुस्तकों के साथ-साथ सिविल सर्विस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किताबों की व्यवस्था कराएं. प्रतिदिन के अखबारों के साथ साथ यहां पत्रिकाओं की भी व्यवस्था हो.

स्वैच्छिक पुस्तक दान से होगा पुस्तक बैंक का निर्माण

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने स्वैच्छिक पुस्तक दान के लिए भी लोगों को प्रेरित करने का निर्देश दिया. जिससे कि एक बड़ा पुस्तक बैंक का निर्माण किया जा सके. उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पुस्तकालय संचालन समिति की बैठक जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया ,जिससे कि पुस्तकालय को आमजन के लिए खोलने की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा किया जा सके. उपायुक्त ने पुस्तकालय परिसर में अवस्थित शौचालय का भी निरीक्षण किया. विदित हो कि शौचालय का जीर्णोद्धार का कार्य हिंडालको के सीएसआर मद से किया जा रहा है. मौके पर अवस्थित हिंडालको के प्रतिनिधि को उन्होंने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द अधूरे कार्य को पूर्ण कर इसे कार्यशील बनाएं. उपायुक्त ने विज्ञान केंद्र परिसर में संचालित पुराने पुस्तकालय का भी निरीक्षण कर वहां के व्यवस्थाओं से अवगत हुए. पुस्तकालय में पढ़ने आए छात्र की समस्या से अवगत होकर उन्होंने भीषण गर्मी में नियमित पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया.

कोचिंग सेंटर का भवन जून माह में हैंडओवर का निदेश

उपायुक्त ने सदर प्रखंड में जिला परिषद भवन के समीप जिला प्रशासन की ओर से जेईई एवं नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निर्माणाधीन कोचिंग सेंटर के भवन का औचक निरीक्षण किया. इसमें छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था, कमरे की क्षमता, परिसर से जल जमाव की स्थिति पर जल निकासी की व्यवस्था, शौचालय आदि का निरीक्षण किया और संबंधित एजेंसी लघु सिंचाई को जून माह में ही हैंडओवर करने का निदेश दिया. साथ ही परिसर में सोख्ता गड्ढा के लिए भी आवश्यक निदेश लघु सिंचाई विभाग को दिए. भवन के बाहरी परिसर को समतल कराते हुए पेवर ब्लॉक लगाए जाने और अवस्थित होर्डिंग को हटाए जाने का निदेश दिया.

एपीजे कलाम कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र

उपायुक्त ने आज पुराना डीआरडीए भवन में संचालित एपीजे कलाम कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया जहाँ उन्होंने कंप्यूटर प्रशिक्षक से प्रशिक्षण केंद्र में छात्र-छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया, संचालित बैच की संख्या, संचालित कोर्स की संख्या व अवधि आदि की जानकारी प्राप्त की. साथ ही वहाँ प्रशिक्षणरत छात्र-छात्राओं से बातचीत की जहां छात्र-छात्राओं ने उपायुक्त के साथ अपने अनुभव साझा किए. आज इस अवसर पर आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार , प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी शंकर शर्मा, विधायक प्रतिनिधि विशुनपुर अजहर इकबाल, संबंधित कार्यान्वयन एजेंसी के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

AlsoRead:सूबे की विधि-व्यवस्था पर HC की तल्ख टिप्पणी: HC ने कहा- ‘झारखंड पुलिस अपनी ड्यूटी निभाने में फेल’

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *