Click Here
Click Here
Click Here

धुनाबुरु पंचायत में श्रमिक निबंधन शिविर का आयोजन, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दी गई योजनाओं की जानकारी

Saraikela: सरायकेला-खरसावां नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर के नेतृत्व में श्रम विभाग द्वारा जिले के विभिन्न पंचायतों में...

Dhunaburu Panchayat
श्रमिक निबंधन शिविर का आयोजन

Saraikela: सरायकेला-खरसावां नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर के नेतृत्व में श्रम विभाग द्वारा जिले के विभिन्न पंचायतों में श्रमिक निबंधन शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में आज खरसावां प्रखंड अंतर्गत बिटापुर पंचायत एवं चांडिल प्रखंड अंतर्गत धुनाबुरु पंचायत में श्रमिक निबंधन शिविर आयोजित किया गया.

दी गई श्रम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

शिविर के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का निबंधन करते हुए उन्हें विभिन्न श्रम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई. साथ ही श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु निबंधन कराने के लिए जागरूक किया गया. शिविर में संबंधित पदाधिकारियों द्वारा श्रमिकों को ई-श्रम निबंधन, श्रमिक पंजीकरण से प्राप्त होने वाले लाभ, श्रम सुरक्षा योजनाओं एवं अन्य विभागीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई. साथ ही अधिकाधिक पात्र श्रमिकों को योजनाओं से आच्छादित करने तथा निबंधन प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

इसके अतिरिक्त संबंधित कर्मियों को पंचायत स्तर पर नियमित जागरूकता अभियान चलाते हुए अधिक से अधिक श्रमिकों का निबंधन सुनिश्चित करने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए.

यह भी पढ़ें: डोमचांच में एक व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *