Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत मसनोडीह के जियोरायडीह में सोमवार देर शाम को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. शव की पहचान बिरहोर कॉलोनी निवासी सुरेंद्र बिरहोर के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, बिरहोर कॉलोनी की ओर कुछ लोग जंगल में लकड़ी चुनने गए थे, जहां लोगों ने नाले में एक शव पड़ा देखा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डोमचांच पुलिस को दी.
घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है और जांच में जुट गई है. बता दें कि सुरेंद्र विरोहोर बुधवार रात से ही लापता था.

यह भी पढ़ें: कोडरमा के केशो डैम में महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
