सरायकेला : ग्रामीणों की सजगता से पकड़ा गया मवेशी चोर, पुलिस को सौंपा

Saraikela : ईचागढ़ थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी का मामला सामने आया है. जहां एक युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के...

Saraikela : ईचागढ़ थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी का मामला सामने आया है. जहां एक युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है. घटना ईचागढ़ गांव की है. ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी कि देर रात एक काले रंग की स्कॉर्पियो गांव में कई बार संदिग्ध परिस्थिति में घूमती देखी गई. वाहन की गतिविधि पर संदेह होने पर ग्रामीण सतर्क हो गए और निगरानी शुरू कर दी. बताया जाता है कि देर रात वाहन से चार युवक उतरकर गांव के एक घर से मवेशी चोरी का प्रयास करने लगे.
गा्रमीणों की आहट मिलने पर युवक भागने लगे. भागने के क्रम में युवक नदी में कूद गये. जहां ग्रामीणों ने रात भर निगरानी की. सुबह जब एक युवक नदी से निकलकर भागने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया.

पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपने साथियों के फरार होने की जानकारी दी. घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल ईचागढ़ थाना पुलिस को सूचना देकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया.

 

ALSO READ : ‘आकांक्षा’ के दूसरे राउंड की परीक्षा 21 को, इंजीनियरिंग, मेडिकल और क्लैट के लिए मिलेगी फ्री कोचिंग, जैक ने जारी किया शेड्यूल

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *