डीसी ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर की जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सहकारिता कार्यालय के अंतर्गत बिरसा प्रधानमंत्री फसल...

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सहकारिता कार्यालय के अंतर्गत बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, फसल रबी से संबंधित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई.

बैठक में बताया गया कि रबी फसल बीमा हेतु ₹1 के अंशदान पर जिले से कुल 3978 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 3363 आवेदन किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से आच्छादित किसानों के हैं, जबकि 615 आवेदन गैर-केसीसी किसानों के हैं. इनमें कुल 3753 आवेदन फसल बीमा हेतु प्रस्तावित किए गए हैं.

सभी पात्र किसानों को योजना का लाभ देने का निर्देश

बैठक में प्रस्तावित सभी आवेदनों की क्रमवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित सभी किसानों को फसल बीमा योजना से लाभान्वित किया जाए. साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि एक घर से दो लाभुक न हों.

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने एक एकड़ से कम, 1 से 2 एकड़ तथा 2 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों के आवेदनों की अलग-अलग जानकारी प्राप्त की. उन्होंने बीमा धारक कंपनी एचडीएफसी को निर्देश दिया कि बीमा राशि के आवंटन में किसी भी प्रकार की अनियमितता या विचलन नहीं होना चाहिए.

ALSO READ: झारखंड: चौकीदार-दफादारों के वेतन और वर्दी के लिए 68 करोड़ से अधिक का बजट जारी, 15 जिलों को मिली सौगात

लाभुकों के भौतिक सत्यापन के भी दिए निर्देश

उपायुक्त ने बेतरतीब लाभुकों का भौतिक सत्यापन कराने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए. बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, एलडीएम बैंक ऑफ इंडिया, बैंक सखी, एचडीएफसी इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *