Click Here

हजारीबाग: 15 अगस्त से पहले भूमि जांच रिपोर्ट देने का निर्देश

Hazaribagh: DC हेमन्त सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में राजस्व, भू-अर्जन, NTPC, NH सहित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. लंबित...

हजारीबाग
भूमि जांच रिपोर्ट देने का निर्देश

Hazaribagh: DC हेमन्त सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में राजस्व, भू-अर्जन, NTPC, NH सहित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई.

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

बैठक में NTPC की पकरी बरवाडीह, केरेडारी और चट्टी बरियातू परियोजनाओं से जुड़े भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, म्यूटेशन, मेजरमेंट और जांच प्रतिवेदन की समीक्षा की गई. DC ने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया.

15 अगस्त से पहले रिपोर्ट सौंपने को कहा

विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित भूमि जांच, FRA , वंशावली, वैल्युएशन, स्कूल शिफ्टिंग और नर्सिंग कॉलेज के लिए भूमि हस्तांतरण की भी समीक्षा हुई. DC ने 15 अगस्त से पहले क्षेत्र भ्रमण कर भूमि जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.

राजस्व मामलों की भी समीक्षा

पीजी पोर्टल, भू-मापी, म्यूटेशन, दाखिल-खारिज, ई-रिवेन्यू कोर्ट, ऑनलाइन लगान और परिशोधन पोर्टल की प्रगति की जानकारी ली गई. LPC जारी करने में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया.

ALSO READ: कोडरमा में राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक, दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने का निर्देश

अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश

DC ने सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने और लंबित म्यूटेशन व रिजेक्टेड मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में DDC रिया सिंह समेत संबंधित पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और परियोजना प्रतिनिधि मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *