Click Here
Click Here
Click Here

पहाड़ी मंदिर की हो रही घेरा बंदी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक युवक घायल 

Ranchi: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना इलाके में मारपीट हुई है. यह मामला पहाड़ी मंदिर की घेराबंदी को लेकर हुई है....

Ranchi: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना इलाके में मारपीट हुई है. यह मामला पहाड़ी मंदिर की घेराबंदी को लेकर हुई है. पहाड़ी मंदिर की चारों ओर से बाउंड्री का निर्माण हो रहा है. इसी बीच दो पक्षों में बहस हुई और धारदार हथियार से एक युवक के ऊपर हमला किया गया. जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक  राहुल तिवारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मौके पर पहुंची पुलिस 

इस मामले को लेकर सुखदेव नगर थाने की पुलिस ने बताया कि इस मारपीट का आरोप अजय तिर्की के आदमी पर लगा है. इसी के आदमी ने मारपीट किया है और युवक को घायल किया है. पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है.

ALSO READ : ‘आकांक्षा’ के दूसरे राउंड की परीक्षा 21 को, इंजीनियरिंग, मेडिकल और क्लैट के लिए मिलेगी फ्री कोचिंग, जैक ने जारी किया शेड्यूल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *