राजस्व कर्मियों की वापसी से पटरी पर लौटा अंचल कार्यालय का कामकाज

Bihar: पिछले तीन महीनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई. हड़ताल खत्म...

Bihar: पिछले तीन महीनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई. हड़ताल खत्म होने के बाद सभी राजस्व कर्मियों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर अंचलाधिकारी (सीओ) प्रिंस प्रकाश के समक्ष अपना योगदान दिया. कर्मचारियों की वापसी के साथ ही अंचल कार्यालय का कामकाज फिर से पटरी पर लौटने लगा है.

दाखिल-खारिज और परिमार्जन के लंबित कार्यों में आएगी तेजी

करीब 90 दिनों तक चली इस हड़ताल के कारण दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), भूमि विवाद, लगान रसीद काटने, परिमार्जन और ऑनलाइन आवेदनों के निष्पादन जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे थे. अब हड़ताल समाप्त होने के बाद लंबित मामलों के जल्द निस्तारण की उम्मीद जगी है.

Read Also: पहाड़ी मंदिर की हो रही घेरा बंदी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक युवक घायल 

सीओ ने त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

राजस्व कर्मचारियों के योगदान के बाद सीओ प्रिंस प्रकाश ने कार्यालय कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि हड़ताल की वजह से जनहित से जुड़े कई जरूरी कार्य प्रभावित हुए थे, जिन्हें अब प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा. सीओ ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और भूमि विवाद से जुड़े संवेदनशील मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके.

Read Also: Saraikela Kharsawan: ग्रामीणों की सजगता से पकड़ा गया मवेशी चोर, पुलिस को सौंपा

अंचल कार्यालय में बढ़ी आवेदकों की भीड़

हड़ताल समाप्त होने की सूचना मिलते ही अंचल कार्यालय में आवेदकों की भीड़ बढ़ने लगी है. कर्मचारियों ने अपनी-अपनी सीटों पर लौटकर लंबित फाइलों और आवेदनों की छंटनी शुरू कर दी है. इस दौरान प्रधान सहायक कामख्या प्रसाद, कौशल कुमार समेत अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी और पदाधिकारी मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *