Click Here
Click Here
Click Here

पिंडराजोरा से गायब 14 वर्षीय लड़की के मामले में HC ने पुलिस से मांगी केस डायरी

Ranchi : बोकारो के पिंडराजोरा थाना से 14 वर्षीय लड़की के गायब होने के मामले में हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई....

Ranchi : बोकारो के पिंडराजोरा थाना से 14 वर्षीय लड़की के गायब होने के मामले में हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई. जहां न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने राज्य सरकार और सीआईडी से केस डायरी अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा. मामले में राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि बीते 20 अप्रैल को मामले की जांच सीआईडी को सौंपा गयी है. ऐसे में अदालत में राज्य सरकार एवं सीआईडी दोनों से केस डायरी की मांग की है. मामले की अगली सुनवाई 15 मई की मुकर्रर की गई है. बताते चले की मामले में गायब लड़की की मां उषा झा ने हेवीयस कॉर्पस याचिका दायर की थी.
पिंडराजोरा थाने से ही पुष्पा गायब हुई थी. जिसका कंकाल मिलने का दावा गठित एसआईटी कर रही है. अब उसी थाने से एक और लड़की के गायब होने का मामला कोर्ट के समक्ष आया है.

 

ALSO READ : सावधान : नशे में ‘टल्ली’ होकर चलाई गाड़ी, तो 2 साल के लिए जेल होगी नयी मंजिल, 724 पर गिर चुकी है गाज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *