Simdega : बीजेपी जिला इकाई ने मंगलवार को समाहरणालय के पास जन आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया. प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास ने कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि जब भाजपा बिजली की समस्या को लेकर आवाज उठाती है, तो सरकार मांगों को दबाने का काम करती है. वहीं पेयजल संकट पर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था के लिए 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई. लेकिन आज भी कई गांवों में लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार केवल घोषणाएं कर रही है. योजनाओं का लाभ धरातल पर नहीं दिख रहा है.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए.
ALSO READ : ऑफिस के तनाव को कहें अलविदा और मानसिक सेहत को दें प्राथमिकता

