Click Here
Click Here
Click Here

अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा

Ranchi: अग्निवीर भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. सेना भर्ती कार्यालय रांची ने अग्निवीर भर्ती वर्ष...

Ranchi: अग्निवीर भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. सेना भर्ती कार्यालय रांची ने अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) की तारीखों की घोषणा कर दी है. यह परीक्षा 1 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी.

यह परीक्षा उन सभी अभ्यर्थियों के लिए होगी, जिन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक पूरा किया है.

एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की सलाह

सेना भर्ती कार्यालय की ओर से बताया गया है कि सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही ज्वाइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें और एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड कर लें.

परीक्षा एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख और समय के अनुसार होगी. परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को प्रिंटेड एडमिट कार्ड, मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस), पासपोर्ट साइज फोटो और एडमिट कार्ड में बताए गए अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा.

ALSO READ: JVM श्यामली में गूंजी कालजयी कविताएं. काव्य पाठ प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया भाषाई कौशल

सेना भर्ती कार्यालय ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें.

किसी भी जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस रांची से संपर्क कर सकते हैं या JIA पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत और सवाल दर्ज कर सकते हैं.

भारतीय सेना की ओर से अभ्यर्थियों को दलालों और फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की भी सलाह दी गई है. सेना ने साफ कहा है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट और पारदर्शिता के आधार पर की जाती है, इसलिए किसी के बहकावे में न आएं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *