Click Here
Click Here
Click Here

मौत बनकर दौड़ा कंटेनर… लेकिन किस्मत ने थाम लिया दो युवकों का हाथ

Ranchi: थाना क्षेत्र के NH-33 रांची–टाटा मार्ग पर मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया. सलगाडीह इंटर कॉलेज...

Ranchi: थाना क्षेत्र के NH-33 रांची–टाटा मार्ग पर मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया. सलगाडीह इंटर कॉलेज के समीप तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने मोटरसाइकिल संख्या JH01FE 3231 पर सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी और फिर मौके से भागने लगा.

कंटेनर में फंसी बाइक, आगे जाकर रुका ट्रक 

भागते-भागते कंटेनर प्रभा नगर गागर सोतिया के सामने पहुंचा, जहां मोटरसाइकिल ट्रक में ही फंस गई. बाइक फंसने के कारण कंटेनर अचानक रुक गया. हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे. कुछ पल के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की सांसें थम गईं. लेकिन राहत की बात यह रही कि दोनों युवक चमत्कारिक रूप से बच गए.

बाजार जाने निकले थे दोनों युवक 

बताया जा रहा है कि दोनों युवक सलगाडीह गांव के निवासी हैं और बाजार जाने के लिए निकले थे. हादसे के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त बाइक, कंटेनर में फंसी मोटरसाइकिल और जुटी भीड़ घटना की भयावहता बयान करती रही. सूचना मिलते ही झारखंड police की तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है.

Read Also: JVM श्यामली में गूंजी कालजयी कविताएं, काव्य पाठ प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया भाषाई कौशल

“कुछ सेकेंड की दूरी… और सब खत्म हो सकता था” 

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बाइक कंटेनर में नहीं फंसती, तो चालक और दूर तक भाग सकता था और हादसा और भी भयावह हो सकता था. NH-33 पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने आई है. मंगलवार की यह घटना लोगों को देर तक झकझोरती रही.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *