Click Here
Click Here
Click Here

मां काली मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, तेज धमाके से दहला रिफ्यूजी कॉलोनी इलाका

Chakradharpur: शहर के रिफ्यूजी कॉलोनी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित मां काली मंदिर पर...

Chakradharpur: शहर के रिफ्यूजी कॉलोनी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित मां काली मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर को भारी नुकसान पहुंचा है. बताया जा रहा है कि मंदिर का गुंबद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खराब हो गए हैं.

इन्वर्टर और बैटरी में हुआ जोरदार विस्फोट

आकाशीय बिजली गिरने के दौरान मंदिर में लगे इन्वर्टर और बैटरी में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे बैटरी पूरी तरह नष्ट हो गई. आसपास के लोगों ने बताया कि जैसे ही आकाशीय बिजली मंदिर पर गिरी, तेज धमाके की आवाज से पूरा रिफ्यूजी कॉलोनी इलाका दहल उठा.

मंदिर के अंदर बिखरा मिला सामान

घटना के कुछ देर बाद जब स्थानीय लोग मंदिर के अंदर पहुंचे, तो वहां सीसीटीवी कैमरे, बैटरी और इन्वर्टर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़े मिले. मंदिर का गुंबद भी टूटा हुआ नजर आया.

Also Read: रांची: जानवरों की हड्डी से लदा ट्रक पकड़ाया, पूछताछ जारी

बड़ा हादसा टलने से लोगों ने ली राहत की सांस

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आकाशीय बिजली की चपेट में कॉलोनी के घर आ जाते, तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था. लोगों का मानना है कि मां काली की कृपा से बड़ा हादसा टल गया और आकाशीय बिजली का प्रहार मंदिर ने अपने ऊपर झेल लिया.

कॉलोनी के सभी लोग सुरक्षित

हालांकि मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि कॉलोनी के सभी लोग सुरक्षित हैं. किसी भी घर या घर के सामान को नुकसान नहीं पहुंचा है.

लोग बोले- मां काली ने अपने भक्तों की रक्षा की

रिफ्यूजी कॉलोनी के लोग इस घटना को मां काली की कृपा और चमत्कार के रूप में देख रहे हैं. उनका कहना है कि मां काली ने अपने भक्तों की रक्षा करते हुए इस संकट को अपने ऊपर ले लिया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *