Click Here
Click Here
Click Here

रांची: जानवरों की हड्डी से लदा ट्रक पकड़ाया, पूछताछ जारी

Ranchi: नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक सहित एक ट्रक को पकड़ा है. ट्रक में जानवरों की हड्डी...

Ranchi: नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक सहित एक ट्रक को पकड़ा है. ट्रक में जानवरों की हड्डी लदे होने की बात कही जा रही है. हालांकि फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है. जांच में बात स्पष्ट होने पर जानकारी दी जाएगी. जानकारी के मुताबिक वरीय अधिकारी के निर्देश पर नामकुम पुलिस ने रांची जमशेदपुर मुख्य सड़क पर जांच अभियान के दौरान 709 ट्रक को पकड़ा. रांची से जमशेदपुर की ओर जा रहे ट्रक में रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं लिखा है. ट्रक व चालक को कब्जे में लेकर पुलिस थाना ले आई, जहां जांच की जा रही है. साथ ही चालक से पूछताछ जारी है.

यह भी पढ़ें: एक करोड़ इनामी मिसिर बेसरा के कहने पर झारखंड में सक्रिय माओवादी नेता माधई पात्रा ने किया आत्मसमर्पण, 15 लाख की इनामी श्रद्धा विश्वास गिरफ्तार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *