News Wave Desk : पेट्रोल डीजल के कीमत में वृद्धि की संभावनाओं के बीच आम जन को राहत मिली है. जहां गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि दर्ज नहीं की गयी है. हालांकि 15 मई से गैस सिलेंडर के दाम में 50 रूपये तक की वृद्धि होने की संभावना है. तेल विपणन कंपनियों ने सात मार्च को 60 रूपये गैस की कीमत में वृद्धि की घोषणा की थी. जिसके बाद से देशभर में गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि दर्ज की गयी. लेकिन अब कंपनियों पर ईंधन आयात समेत ट्रांसपोर्टेशन और ईंधन की कमी जैसे समस्याएं गहराने लगी है. जिससे कंपनियां दर वृद्धि कर सकती है. जानकारी हो कि अमेरिका ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण ईंधन के दामों में वृद्धि होने की संभावना है. देश के अलग अलग राज्यों में गैस सिलेंडर के दाम अलग है.
विशेष वृद्धि कमर्शियल गैस सिलेंडर में देखी जा रहा है. जिसकी कीमत 993 रूपये से बढ़कर 3071 हो गयी है. ये वृद्धि पिछले कुछ दिनों के दौरान ही हुई है. जो पूर्व के दर से दोगुणा से भी अधिक है.
गौरतलब है कि हाल के महीनों में यह तीसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. कीमतों में हालिया बढ़ोतरी ने रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों की चिंताएं बढ़ा दी हैं, जो मुख्य रूप से कमर्शियल कुकिंग गैस पर निर्भर हैं.
शहरों में घरेलू गैस की कीमत
दिल्ली 939.0 रुपये
मुंबई 912.5 रुपये
चेन्नइ 928.5 रुपये
बेंगलुरु 915.5 रुपये
कोलकाता 939.0 रुपये
पटना 1002.5 रुपये
रांची 970

कमर्शियल सिलेंडर
दिल्ली 3071.5 रुपये
मुंबई 3024.0 रुपये
चेन्नई 3237.0 रुपये
बेंगलुरु 3152.0 रुपये
कोलकाता 3202.5 रुपये
पटना 3347.0 रुपये
ALSO READ : EXCLUSIVE : झारखंड पुलिस में सिपाही नियुक्ति प्रक्रिया तेज, रोस्टर की खामियां दूर करने की तैयारी शुरू
