Click Here
Click Here
Click Here

गरीबों के सच्चे हमदर्द थे माधव लाल सिंह, उनके निधन से एक युग का अंत : सरयू राय

Gumia: गोमिया से लंबे समय तक विधायक रहे माधव लाल सिंह के निधन पर सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है....

Gumia: गोमिया से लंबे समय तक विधायक रहे माधव लाल सिंह के निधन पर सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि माधव लाल सिंह जैसा व्यक्तित्व विरले ही देखने को मिलता है. उनका जीवन गरीबों, आदिवासियों और समाज के वंचित तबके के लिए समर्पित रहा.

गरीबों और वंचितों के लिए समर्पित जीवन 

सरयू राय ने कहा कि उग्रवाद प्रभावित इलाकों में रात-रात भर पैदल चलकर लोगों की समस्याएं सुनना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना माधव लाल सिंह की पहचान थी. वह सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते थे और यही वजह थी कि आम लोगों के बीच उनकी अलग पहचान और लोकप्रियता थी.

उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका 

उन्होंने कहा कि माधव लाल सिंह बेहद सादगीपूर्ण जीवन जीते थे. आदिवासियों और जरूरतमंदों की मदद के लिए वह कई बार शासन-प्रशासन के खिलाफ भी खड़े हो जाते थे. उनकी ईमानदारी, कर्मठता और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी.

Read Also: HC ने डबल मर्डर केस के आरोपी साबिर मियां को दी बेल

जनसंघर्ष के एक युग का अंत 

सरयू राय ने कहा कि माधव लाल सिंह का निधन केवल एक नेता का जाना नहीं, बल्कि जनसंघर्ष और जनसेवा के एक पूरे दौर का अंत है. समाज उन्हें हमेशा एक युगांतरकारी व्यक्तित्व के रूप में याद रखेगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *