राज्यपाल ने माधव लाल सिंह के निधन पर जताया गहरा शोक

Ranchi: झारखंड के कद्दावर नेता और गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह के निधन से राज्य में शोक की लहर दौड़...

Ranchi: झारखंड के कद्दावर नेता और गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह के निधन से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे सार्वजनिक जीवन के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया है. राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि माधव लाल सिंह ने जनसेवा और राज्य के नवनिर्माण में जो महत्वपूर्ण योगदान दिया, उसे सदैव याद रखा जाएगा. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं. राजनीति के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले सिंह का जाना झारखंड के लिए एक युग का अंत है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *