Click Here
Click Here
Click Here

मईया सम्मान योजना में वसूली का आरोप, आंगनबाड़ी सेविका का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    Giridih: गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां केंद्र...

 

 

Giridih: गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां केंद्र की सेविका रोशन आरा पर मईया सम्मान योजना के सत्यापन के नाम पर महिलाओं से अवैध वसूली करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि फॉर्म में सिग्नेचर करने के एवज में प्रत्येक लाभुक से 200 रुपये की मांग की जा रही थी.

वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

इस पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद विभागीय कार्यशैली और सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. वायरल वीडियो में कथित तौर पर पैसे लेने की बात सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गरीब महिलाओं को सम्मान और सहायता देने के लिए योजनाएं चला रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ कर्मियों द्वारा इन्हें कमाई का जरिया बना दिया गया है. लोगों ने आरोप लगाया कि बिना पैसे दिए फॉर्म पर सिग्नेचर नहीं किया जा रहा था, जिससे जरूरतमंद महिलाएं परेशान थीं.

ALSO READ: प्रशासन की सख्ती से अतिक्रमण मुक्त हुआ चतरा मोड़, अब शौचालय और पेयजल सुविधा की उठी मांग

कार्रवाई की मांग तेज, प्रशासनिक प्रतिक्रिया का इंतजार

वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग संबंधित सेविका पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जांच निष्पक्ष हुई तो कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.

फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब देखना होगा कि वायरल वीडियो पर विभाग क्या कार्रवाई करता है. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज वेब न्यूज चैनल नहीं करता है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *