Click Here
Click Here
Click Here

पीएम मोदी की अपील के विरोध में सड़क पर उतरे सर्राफा व्यापारी, बनारस में बनाई झालमुरी

Varanasi: वाराणसी में स्वर्ण समाज और सोना-चांदी कारोबारियों ने केंद्र सरकार की नई व्यवस्था और प्रधानमंत्री मोदी की अपील के विरोध में...

Varanasi: वाराणसी में स्वर्ण समाज और सोना-चांदी कारोबारियों ने केंद्र सरकार की नई व्यवस्था और प्रधानमंत्री मोदी की अपील के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया. सर्राफा व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर झालमुरी बनाते हुए अपना विरोध जताया और सरकार के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की.

व्यापारियों का कहना है कि नई नीतियों और नियमों का असर सीधे छोटे और मध्यम कारोबारियों पर पड़ रहा है. उनका आरोप है कि लगातार बढ़ती सख्ती और नियमों के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है, जिससे कारोबारियों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो रही है.

सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग

प्रदर्शन के दौरान कई व्यापारियों ने कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो उन्हें अपना पारंपरिक कारोबार छोड़कर दूसरे काम करने पड़ सकते हैं. इसी संदेश को देने के लिए व्यापारियों ने प्रतीकात्मक रूप से सड़क किनारे झालमुरी बनाकर विरोध दर्ज कराया. सर्राफा व्यापारियों ने सरकार से मांग की है कि व्यापार से जुड़े नए नियमों और प्रक्रियाओं पर दोबारा विचार किया जाए. उनका कहना है कि कारोबार को आसान बनाने के बजाय नियमों से परेशानियां बढ़ रही हैं.

शहर में चर्चा का विषय बना प्रदर्शन

बनारस में यह अनोखा प्रदर्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. बड़ी संख्या में व्यापारी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की बात कही. व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जा सकता है.

आगे बताते चले की प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है. और इसका विरोध अब संसदीय क्षेत्र वाराणसी की गलियों तक पहुंच गया है.

ALSO READ : प्रशासन की सख्ती से अतिक्रमण मुक्त हुआ चतरा मोड़, अब शौचालय और पेयजल सुविधा की उठी मांग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *