Newsdesk : प्रधानमंत्री Narendra Modi एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. कैबिनेट बैठक के लिए जाते समय पीएम मोदी का काफिला इस बार सिर्फ दो गाड़ियों में नजर आया. इसे लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है.

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में ईंधन बचत और अनावश्यक खर्च कम करने को लेकर अपील की थी. अब उसी अपील के बाद उन्होंने खुद कम गाड़ियों के काफिले के साथ निकलकर एक उदाहरण पेश किया है. आमतौर पर प्रधानमंत्री के काफिले में कई सुरक्षा वाहन शामिल रहते हैं, लेकिन इस बार बेहद सीमित वाहन दिखाई दिए.

सादगी और संदेश दोनों पर चर्चा
प्रधानमंत्री के इस कदम को सादगी के साथ-साथ एक मजबूत संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है. समर्थकों का कहना है कि पीएम मोदी हमेशा प्रतीकात्मक तरीकों से जनता को संदेश देने की कोशिश करते हैं और यह कदम भी उसी का हिस्सा माना जा रहा है.
ALSO READ : गुमला: घाघरा ब्लॉक में आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन, भागदौड़ से ग्रामीणों को मिलेगी निजात
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
प्रधानमंत्री के छोटे काफिले की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. कई लोगों ने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए सराहना की, जबकि विपक्षी दलों ने इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं.
पहले भी दिखा चुके हैं अलग अंदाज

यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ने सादगी या जनसंदेश से जुड़ा कोई प्रतीकात्मक कदम उठाया हो. इससे पहले भी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत जैसे मुद्दों पर वह खुद उदाहरण पेश करते रहे हैं.
ALSO READ : गर्मी में ठंडा और स्वादिष्ट गुलाब शरबत बहुत आसानी से घर पर बनाया जा सकता है
